हारमोनियम वादक प्रसाद काशिव 'राष्ट्रीय नार्मदीय गौरव सम्मान' से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_88.html?m=0
नागपुर/टिमरनी। हरदा मध्य प्रदेश, टिमरनी के प्रसिद्ध हारमोनियम वादक प्रसाद काशिव (बाबा काशिव), चारखेड़ा को वर्ष 2025- 26 के लिए प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय नार्मदीय गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 29 मार्च को नर्मदा भवन ट्रस्ट, इंदौर में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रदान किया गया।
नर्मदा भवन ट्रस्ट, इंदौर के प्रबंध ट्रस्टी आलोक बिल्लौरे ने जानकारी देते हुए बताया कि काशिव का चयन उनके द्वारा वाद्य यंत्रों में किए गए नवाचार, व्यक्तिगत उपलब्धियों तथा विभिन्न संगीत विधाओं में विशेष दक्षता को ध्यान में रखकर किया गया है।
इस उपलब्धि पर अभा. नार्मदीय महासभा के अध्यक्ष राजेश बडोले, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, हरदा नार्मदीय ब्राह्मण समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक पाराशर, तहसील क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज टिमरनी के अध्यक्ष रमाकांत पारे (गुड्डू भैया) सहित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
