विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज ने आभासी गोष्ठी का आयोजन किया
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_900.html?m=0
नागपुर/प्रयागराज। विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश की महाराष्ट राज्य इकाई द्वारा 20 अप्रेल 2026 को आभासी गोष्ठी का आयोजन किया गया, विषय था सामाजिक न्याय के प्रणेता: डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर। वक्ता प्रो. विष्णु सरोदे ने बाबासाहेब आम्बेडकर के जीवन की अनेक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्म की आड़ में दलितों का शोषण होता रहा, इसके खिलाफ बाबासाहेब ने आवाज उठाई। अन्य वक्ता डॉ. जयश्री शिंदे ने कहा कि बाबासाहेब ने मनु स्मृति को जलाकर सामाजिक न्याय की ओर पहला कदम उठाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. विजयालक्ष्मी रामटेके ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का दर्शन मानवता, देश और समाज से प्रेम का संदेश देता है,संकुचित विचारधारा अनावश्यक संघर्ष के साथ कलह का कारण बनती है। सामाजिक प्रगति आर्थिक समृद्धि ,अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों के लिए संकुचित मानसिकता से मुक्त होना आवश्यक है। यह तभी सम्भव है जब हम राजनैतिक जनतन्त्र के साथ ही सामाजिक जनतंत्र को महत्वपूर्ण स्थान दें। कार्यक्रम के संयोजक डॉ भरत शेन कर ने कार्यक्रम प्रस्तावना रखी, डॉ देवीदास बामने ने सबका स्वागत किया, सरस्वती वंदना श्रीमती राजश्री देशमुख ने प्रस्तुत की कार्यक्रम का संचालन डॉ रुपाली चौधरी ने किया। विशेष अतिथि के रूप में संस्थान के सचिव डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में देश के विविध राज्यों से अनेक विद्वान श्रोता उपस्थित रहे, आभार प्रदर्शन डॉ सोनाली हरदास ने किया।
