दृष्टिहीनों को मिला न्याय
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_305.html?m=0
मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार
नागपुर। दृष्टीहीन संस्था और भा. ज.पा पर्यावरण आघाडी नागपूर शहर अध्यक्ष संदीप मानकर की ओर से हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सचिव सुनील मित्रा को निवेदन सौंप कर दृष्टिहीनों के लिए न्याय की फरियाद की थी। जल्द ही उसका निराकरण मुखमंत्री द्वारा दखल देकर अधिकारियों तुरंत निर्देश दिए। और आज विदर्भ के 27 हजार मे से बीस हजार दृष्टीहीन और दिव्यांग लोगो के खाते में संजयगांधी निर्धार योजना की सहायता राशी आना शुरु हो गई. साथ ही मुख्यमंत्री देवन्द्र फडणवीस द्वारा बचे हुए 7 हजार लोगों के लिए केवायसी शिविर लगाने के निर्देश मित्रा को दिए।
समाज कल्याण सह आयुक्त सुकेशनी तेलगोटे की ओर से जल्द ही शिविर लगाये जाएंगे। मुख्यमंत्री सचिव सुनील मित्रा को दृष्टीहीन लोग और भा ज प पर्यावरण आघाडी शहर के अध्यक्ष संदीप मानकर द्वारा पौधा देके आभार व्यक्त किया गया। इस कारेक्रम मे त्रंबक मोकासरे, राजेश हाडके, रत्नाकर कुमभारे, पलाश हेडाऊ, किरण फुलझले, तन्वीर पठाण, रवी तडाम, रश्मी बक्षी, लक्ष्मी टेमदूरणे, संजय लोणारे उपस्थित थे।
