राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_112.html?m=0
नागपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के तत्वावधान में ऑनलाइन योग जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास करते हुए अपने 3 फोटो /वीडियो साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित सफेद शर्ट या कुर्ता ड्रेस कोड का पालन करते हुए योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अंबिका शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि- योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ऑनलाइन कोऑर्डिनेटर श्रीमती धारणा अवस्थी ने सभी बहनों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने सभी प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित की।
