Loading...

हज़ूरी रुप संत साईं साधराम ने हिंद सिंध में सबसे बड़ा एस.एस.डी धाम नागपुर में बनाया है : घनश्याम कुकरेजा


हज़ूरी रुप संत साईं साधराम ने हिंद सिंध में सबसे बड़ा एस.एस.डी धाम नागपुर में बनाया है : घनश्याम कुकरेजा

नागपुर। हज़ूरी रुप संत साईं साधराम के प्रयासों से हिंद सिंध में सबसे बड़ा स्थान नागपुर के समीप काटोल रोड पर येरला में 100 एकड़ की जमीन में भव्य एस.एस.डी.धाम बन रहा है।
ये उद्गार साधना सहकारी बैंक के अध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा ने व्यक्त किये। वे विदर्भ सिंधी विकास परिषद अमरावती की ओर से सिंध हिंद के महान संत हाजिर स्वरुप संत साईं साधराम साहिब की पावन स्मृति में आयोजित ‘भजन संध्या’ के अवसर पर बोल रहे थे। 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन विदर्भ सिंधी विकास परिषद व विदर्भ सिंधी विकास परिषद महिला मंच अमरावती  के तत्वावधान में पूज्य समाधा आश्रम अमरावती में किया गया। कार्यक्रम में साधना सहकारी बैंक के अध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा मुख्य अतिथि तथा नागपुर के वरिष्ठ रंगमंच कलाकार व लेखक किशोर लालवानी विशेष अतिथि के रुप से उपस्थित थे।

वरिष्ठ लेखक एवं दिग्दर्शक तुलसी सेतिया ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। घनश्याम कुकरेजा ने अतीत की स्मृतियों में झांकते हुए हज़ूरी रुप संत साईं साधराम जी की नागपुर की प्रथम यात्रा का जिक्र किया कि वे जब संत बाबा हरदासराम सेवा मंडल, की ओर से साईं जी को लेने स्टेशन पर गये थे तो साईंजन ने कहा कि यह उनका भारत में प्रथम में आगमन है। पूरे भारत भर में बाबा हरदासराम सेवा मंडल के मंदिरों में उनका भव्य आदर सत्कार हुआ है। उसके बाद तो उनका नागपुर आना जाना होता रहा। 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आरंभ एस.एस.डी.धाम, अमरावती के सेवाधारियों द्वारा धुनी साहिब के  गायन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन संत कंवरराम साहिब के चतुर्थ ज्योत गद्दीनशीन संत साईं राजेशलाल साहिब ‘कंवर’ के हस्ते, साधना सहकारी बैंक के अध्यक्ष घनश्यामदास कुकरेजा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। संत साईं राजेशलाल साहिब ने अरदास की।

पूज्य पंचायत कंवर नगर के अध्यक्ष संतोष सबलानी, पूज्य पंचायत रामपुरी के अध्यक्ष डा. इंदरलाल गेमनानी, मोहनलाल आहूजा, पूज्य दस्तूर नगर पंचायत के संतोष नथानी, पू.पंचायत कंवर नगर के पूर्व अध्यक्ष एड. वासुदेव नवलानी, पंडित महेश शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, एस. एस. डी.धाम के शंकरलाल बत्रा, पूज्य समाधा आश्रम के वासुदेव बुधलानी, नानकराम मूलचंदानी, नगर सेवक द्वय महेश मूलचंदानी, मनीष बजाज, हरीश आडवाणी, सिटी लैंड व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश हरवानी, रिद्धी भाभी मोरडिया विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे। साधना सहकारी बैंक अमरावती शाखा, सेजल, हरीश आडवाणी व आडवाणी परिवार, गुरुकृपा ग्रूप,  विजय

 तलडा व तलडा परिवार के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में नागपुर की गायिकाएं अरुणा टहिल्यानी व अंशिका टहिल्यानी तथा अमरावती के गिरीश नारायण, सोनिया भाराणी, अनिल तलडा, राजेश दादलानी, गीता झांबानी, आकाश केवलरामानी, वैष्णवी दादलानी, जुगनू गलानी तथा राजकुमारी झांबानी ने अपने गीतों से साईं साधराम को श्रद्धा के फूल अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन मंजू आडवाणी ने किया व आभार सचिव पंडित दीपक शर्मा ने माना।
समाचार 7064835515667065724
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list