नागपुर बॉक्सिंग टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_669.html?m=0
नागपुर। महाराष्ट्र राज्य प्रथम सब जूनियर, कैडेट एवं क्यूब बॉयज़ एंड गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में नागपुर जिला बॉक्सिंग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। टीम ने 4 स्वर्ण एवं 5 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। यह सफलता टीम कोच श्री गणेश पुरोहित एवं श्री रौनक खांबलकर,योगेश मिश्रा के मार्गदर्शन में हासिल हुई।क्यूब वर्ग में बालिका 34–36 किग्रा भार वर्ग में दिशा ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। बालक 32–34 किग्रा वर्ग में दिशान शर्ली ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं 36–38 किग्रा वर्ग में श्रेयश देशमुख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कैडेट बालिका वर्ग में 36–38 किग्रा भार वर्ग की अविका सव्वालाखे तथा 48–50 किग्रा वर्ग की गरिमा सिंह ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किए। गरिमा सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैडेट बालिका वर्ग की सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर के रूप में भी सम्मानित किया गया।सब जूनियर बालिका वर्ग में 40–43 किग्रा भार वर्ग की तृष्णा कदम ने कांस्य पदक जीता। 46- 49 किग्रा वर्ग में नवान्या सव्वालाखे ने स्वर्ण पदक जीतकर नागपुर का नाम रोशन किया। नवान्या को सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई बॉक्सर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 70+ किग्रा वर्ग में हीबा खान ने कांस्य पदक अर्जित किया।सब जूनियर बालक वर्ग के 70+ किग्रा भार वर्ग में हृद्यांश जानबंधु ने कांस्य पदक प्राप्त किया।नागपुर टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर खेल जगत एवं बॉक्सिंग प्रेमियों ने खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों को बधाई दी है।
