डॉ. प्रकाश हेडा- लुकेन्या विश्वविद्यालय केन्या के चांसलर का COMHAD द्वारा सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2026/06/comhad.html?m=0
नागपुर। कॉमनवेल्थ एसोसिएशन फॉर हेल्थ एंड डिसेबिलिटी (COMHAD) द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन कर लुकेन्या यूनिवर्सिटी, नैरोबी (केन्या) के माननीय चांसलर डॉ. प्रकाश एम. हेडा का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. हेडा को हाल ही में अमेरिका स्थित iChange Nations संस्था द्वारा, एचआरएम किंग क्लाइड रिवर्स के नेतृत्व में, प्रतिष्ठित “World Civility Icon” सम्मान से अलंकृत किए जाने पर बधाई दी गई। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान, मानवीय सेवा, प्रभावी नेतृत्व तथा समाज में शिष्टाचार, सद्भावना और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया है।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. प्रकाश हेडा की यह उपलब्धि भारतीय चिकित्सा जगत के साथ-साथ वैश्विक स्वास्थ्य समुदाय के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता COMHAD के पदाधिकारियों ने की तथा उपस्थित सदस्यों ने डॉ. हेडा को पुष्पगुच्छ एवं सम्मानचिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. प्रकाश हेडा, डॉ. उदय बोधनकर, डॉ. प्राजक्ता कडुस्कर, डॉ. मीना देशमुख, डॉ. जया शिवलकर, डॉ. सुनील खापर्डे, डॉ. अल्पना मुले, डॉ. विजय ढोटे, डॉ. संजय पाखमोड़े, डॉ. योगेश पापड़े, डॉ. मदन वराड़े, डॉ. प्रकाश उके, डॉ. सुधीर मंगरुळकर तथा श्री प्रशांत शिवलकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. प्रकाश हेडा को उनके इस विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
