Loading...

संजीवनी फाउंडेशन के नेत्र जांच शिविर में 160 मरीजों की जाँच


नागपुर। संजीवनी फाउंडेशन एवं माधव नेत्रालय के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर हीरानंद धर्मशाला आयोजित शिविर में 160 मरीजों की नेत्र जांच की गई तथा चश्मो का भी वितरण किया गया। जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन जल्द ही निशुल्क किए जायेंगे। 

शिविर को सफल बनाने हेतु संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष वाधनदास दास तलरेजा, उपाध्यक्ष अध्यक्ष अशोक माखीजानी, सुरेश आहुजा, कोषाध्यक्ष अशोक, केवलरामानी, सहसचिव सुखदेव भागचंदानी,  प्रकाश टहलरामानी, रूपचंद रामचंदानी, गोपीचंद कुकरेजा, घनश्यामदास तलरेजा, रामनानी ने शिविर सफलता में अथक प्रयास किया। माधव नेत्रालय की ओर से किशोर कुंभारे, शुभम वानी, पंकज कुर्वे, भूषण ने अपनी निःशुल्क सेवाएं देकर  कार्यक्रम को सफल बनाया।

समाचार 1333324002798131835
मुख्यपृष्ठ item