Loading...

हिट गीतों से सजी ‘सितारों की महफिल’ ने संगीत प्रेमियों का जीता दिल


व्हर्सटाईल सिंगर्स ग्रुप का शानदार आयोजन 

नागपुर। व्हर्सटाईल सिंगर्स ग्रुप द्वारा अपनी 25वीं प्रस्तुति पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सितारों की महफिल’ में डांस, संगीत और फैशन शो का आयोजन साइंटिफिक हॉल, लक्ष्मीनगर, नागपुर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ संगीतकार मंगेश पटले एवं उनकी टीम ने लाइव ऑर्केस्ट्रा की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को पुराने और नए हिंदी फिल्मी गीतों की मधुर दुनिया की सैर कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ तुषार रंगारी ने देशभक्ति गीत 'ये शहर है अमन का' प्रस्तुत कर किया। इसके बाद प्रशांत सहारे, आर्या विघ्ने, संजीवनी बुटी एवं तुषार रंगारी ने ऊर्जावान 'इश्क मिक्स- अप' प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया।

इसके पश्चात श्रीकांत हरदास 'दम दम डिगा डिगा, स्वस्तिका ठाकूर एवं तुषार रंगारी 'तू धरती पे चाहे जहाँ भी रहेगी', सीमा झांबरे एवं सागर मधुमटके 'तेरे बिना जिंदगी से कोई', पंकज पराशर 'बहुत खूब सूरत हो', विजय पुराणिक 'झांझरिया', समा सोलव 'जरा सी आहट होती', विजय कपाले 'रूप तेरा मस्ताना', रितेश धनराज एवं आर्या 'कि मैंने प्यार किया', तुषार रंगारी 'सितारों की महफिल', अरविंद कुमा शिंदे 'ज़िन्दगी है तड़पना', सागर मधुमटके 'नीले नीले अंबर पे', मोहिनी ढोंगले एवं तुषार रंगारी 'ओढ़ली चुनरिया', शकील कुरैशी'तेरे प्यार का ग़म', तुषार सायरे 'रब्बा मेरे रब्बा,'एंथनी नायडू एवं सीमा सिंह 'तुझे देखा तो ये जाना सनम', कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। 

सभी कलाकारों की सुरमयी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से भरपूर दाद दी। लाइव ऑर्केस्ट्रा और बेहतरीन संगीत संयोजन ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम मे निधि तेलगोटे (नगरसेविका- प्रभाग 37 ), सुनयना इंगले (वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर) 'राजेश समर्थ (हॉर्मोनी इवेंट) और नारायण कुम्भरे (डायरेक्टर स्वर साज़) उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन ओमप्रकाश साहू ने किया। समापन पर आयोजकों ने सभी कलाकारों, संगीतकारों, तकनीकी टीम तथा उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।
समाचार 3685469836009815453
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list