कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_208.html?m=0
नागपुर। शिको काई कराटे- डो इंटरनेशन इंडिया, महाराष्ट्र, नागपुर व वास्का नागपुर द्वारा कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन तथागत बुद्ध विहार, हिवरी नगर, नागपुर में किया गया। जिसमें कराटे खिलाड़ियों ने सहभाग लिया। परीक्षा शिहान मीनानाथ भोकारे (शिको काई महाराष्ट्र सचिव) सेंसाई किरण यादव (विदर्भ प्रमुख) सेंसाईं आंचल राऊत के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
बेल्ट परीक्षा पास करने वाले खिलाडी वीर बक्सरे (ब्राऊन बेल्ट), नियति भगत (ग्रीन बेल्ट), श्रावणी मगर, आराध्या सोनवाने, आरुषि अहिरवार, यशस्वी मगर, ओजस पेटकर, अथर्व मेश्राम दिशा बडोले, आराध्या पांडेय, अयान गजभिए, आराध्य कोटरंगे, सान्वी रामटेके, सांची वाघु, सौम्य बजुजवार, तनिष्का जोगी, अनय भासरकर, सांझ भासरकर, दुर्वा कदम, विहा इत्केलवर, स्वानंदी जोगी, ध्वनि गौहनकर, (येलो बेल्ट) सभी ने अपनी प्रतिभा दिखा कर बेल्ट परीक्षा पास की। सभी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व कराटे प्रशिक्षक सेंसाई आंचल राऊत, अर्पित जामगड़े, तेजश माटे, प्रयाग शेंडे को दिया।