हैंड वॉश गतिविधि का आयोजन
नागपुर/रामटेक। साई इंटरनेशनल स्कूल, शीतलवाड़ी, रामटेक में हाल ही में प्राचार्य राजेंद्र मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में हेल्थ एंड वेलनेस क्लब का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का शपथ ग्रहण किया। जीवविज्ञान विभागाध्यक्ष रूपाली ढोके, हिंदी विभागाध्यक्ष शिल्पा हरोड़े तथा क्रीड़ा शिक्षिका सुश्री प्रेरणा ने अपने-अपने पदभार ग्रहण किए।
इस स्थापना समारोह में कक्षा 4 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्राचार्य राजेंद्र मिश्रा ने उपस्थित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए हेल्थ एंड वेलनेस क्लब के गठन के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
यूएसओ क्लब के अंतर्गत कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों ने हैंड वॉश गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने, अच्छे खान-पान की आदतें विकसित करने तथा पौष्टिक भोजन को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के संचालक डॉ. वी. बी. नागपुरे ने विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की तथा हेल्थ एंड वेलनेस क्लब के सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं।