साहिर लुधियानवी की स्मृति में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 25 अक्टूबर को



नागपुर। देश के प्रख्यात शायर एवं सुप्रसिद्ध गीतकार स्व. साहिर लुधियानवी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति और साहित्यिक योगदान को समर्पित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को नागपुर में किया जा रहा है। सामाजिक समरसता एवं साहित्यिक सौहार्द को समर्पित यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 से शाम 5 बजे तक सीताबर्डी स्थित हिंदी मोर भवन के द्वितीय तल पर नटराज सभाकक्ष में आयोजित होगा।


कार्यक्रम का आयोजन परिचित कवि तन्हा नागपुरी एवं जमील अंसारी द्वारा किया जा रहा है। दोनों साहित्यकार विगत अनेक वर्षों से स्व. साहिर लुधियानवी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने तथा उनकी साहित्यिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस आयोजन की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।


इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में कामठी के जमील अंसारी मंच संचालन करेंगे। आमंत्रित साहित्यकारों एवं रचनाकारों में डॉ. यादव पोटे पाटिल, पत्रकार एवं साहित्य समीक्षक आनंद शर्मा, राष्ट्रीय शायर इमरान फ़ैज़, विक्रम सोनी, राहुल शामकुवर (रामटेक), पत्रकार एवं कलमकार टीकाराम साहू आजाद, डॉ. विनोद नायक, प्रा. विनोद भोयर, नारायण जावरकर ‘तड़प’ (सावनेर), डॉ. भूषण कुमार भस्मे, शेषनाग उके (पुलगांव), राजीव गायकवाड़, उल्लास मनोहर, प्रा. हृदय चक्रधर, मनोज नगरकर ‘आस’ (कामठी), आरिफ जमाली (कामठी), एड. अमानी कुरैशी, कंचन प्रजापति, लालजी आलम हथगावी, विवेक असरानी (खापरखेड़ा), संजय टेंभेकर (सावनेर), खुर्शीद आलम (कामठी), परिचित कवि तन्हा नागपुरी तथा कवयित्री माधुरी मिश्रा ‘मधु’ सहित अनेक रचनाकार शामिल हैं।


आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन केवल एक साहित्यिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाषा, विचार और संवेदनाओं के माध्यम से समाज में आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रयास है। साहिर लुधियानवी की रचनाओं ने प्रेम, मानवीय संवेदना, सामाजिक विषमता और इंसानियत जैसे विषयों को प्रभावशाली अभिव्यक्ति दी। उनकी स्मृति में आयोजित यह साहित्यिक समागम उनकी रचनात्मक विरासत को स्मरण करने का अवसर बनेगा।


कार्यक्रम की सफलता के लिए श्यामभाऊ सोनेकर, अजय हट्टेवार, ओमप्रकाश कहाटे, किशोर उमरेडकर, हरविंदर सिंह गांधी, रंजीत साह, संजय सूर्यवंशी, कमल नामपल्लीवार, क्लाडियस पीटर, राहुल थोरात, नाना गजभिये, रामसिंग कश्यप, अनिल रूचंदानी उर्फ शक्तिभाई, गुणवंत सोमकुंवर, विजय खवसे, भीमराव लोणारे, नितिन बागडे, सिद्धार्थ रामटेके सहित अनेक मित्रवर, सुधिजन एवं साहित्यप्रेमी प्रयासरत हैं।

आयोजकों ने साहित्यप्रेमियों, कवियों, शायरों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस साहित्यिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे

पूजा में श्रद्धा, तो प्रतिमाओं का अपमान क्यों? : किरण मुंदड़ा