25 से संत कंवरराम साहेब का वर्सी महोत्सव
गाँधीबाग से निकलेगी शोभायात्रा
नागपुर। अमर शहीद संत कंवरराम साहिब का 78 वॉ वर्सी महोत्सव जरीपटका में संत सतरामदास धर्मशाला समाधि में 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान कलाकारों द्वारा नृत्य, संगीत, गीतों व भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। नागपुर व अन्य शहरों से पधारे कलाकारों द्वारा सिंधी छेज, शहनाई, बैंड बाजे के माध्यम से सिंधी भजन व कलाम प्रस्तुत किए जाएंगे।
25 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे अखंड पाठ साहब का आरंभ होगा। शाम 5:00 बजे गांधीबाग धर्मशाला से संत कंवरराम साहब की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा जरीपटका परिसर में पहुंचेगी। संत कंवरराम ने अपना पूरा जीवन दीन दुखियों और अछूतों की सेवा में समर्पित कर दिया था वे त्याग तथा तपस्या की प्रतिमूर्ति तथा अनाथ व अपाहिज़ों के मददगार थे।
मेला संयोजक अशोककुमार कुकरेजा ने बताया कि वर्सी महोत्सव में मध्य भारत के संत, दरवेश, कलाकार शामिल होंगे। 29 अक्टूबर को मेले का समापन होगा। जिसमें महाप्रसाद के साथ-साथ जरूरतमंदों को अन्य वस्त्र आदि का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के सफलतार्थ बलदेव केवलरामानी, विक्रम कुकरेजा , राम देवानी, विजय विधानी, सुरेश लालवानी, गोंविद कुकरेजा प्रयासरत है। कार्यक्रम के पश्चात रोजाना प्रसाद वितरण किया जाएगा।
