साहिर लुधियानवी की 46वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय काव्यात्मक श्रद्धांजलि



तन्हा नागपुरी व जमील अंसारी के आयोजन में कवियों और शायरों ने बांधा समां


नागपुर। मशहूर शायर एवं नामचीन गीतकार साहिर लुधियानवी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को हिंदी मोर भवन के नटराज सभाकक्ष में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता और साहित्यिक एकता को समर्पित इस आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि तन्हा नागपुरी ने की। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से साहिर लुधियानवी को काव्यात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की।



मंच पर डॉ. यादव पोटे पाटिल, पत्रकार एवं समीक्षक आनंद शर्मा, राष्ट्रीय शायर इमरान फ़ैज़, चर्चित कवि राहुल शामकुवर, एड. अमानी कुरैशी तथा श्रीमती माधुरी मिश्रा ‘मधु’ प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन प्रसिद्ध कवि जमील अंसारी ने किया।



कार्यक्रम का शुभारंभ साहिर लुधियानवी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके बाद कवियों एवं शायरों ने अपनी बेबाक, संवेदनशील और प्रभावशाली रचनाओं से सभागार में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।



काव्यपाठ करने वाले साहित्यकारों में वरिष्ठ कवि कंचन प्रजापति, शेषनाग उके (पुलगांव), उल्लास मनोहर, टीकाराम साहू ‘आजाद’, विवेक असरानी (खापरखेड़ा), राजीव गायकवाड़, शफक नागपुरी, डॉ. विनोद भोयर, मीजान हासमी, अमर रामटेके, प्रा. हृदय चक्रधर, डॉ. भूषण कुमार भस्मे, लालजी आलम हथगावी, मनोज नगरकर ‘आस’ (कामठी), आरिफ जमाली तथा खुर्शीद आलम (कामठी) शामिल थे।


मंचासीन अतिथियों डॉ. यादव पोटे पाटिल, इमरान फ़ैज़, एड. अमानी कुरैशी, राहुल शामकुवर, माधुरी मिश्रा ‘मधु’ और जमील अंसारी ने भी अपनी रचनाओं से साहित्यिक वातावरण को समृद्ध किया। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष तन्हा नागपुरी ने अपनी बेबाक काव्य प्रस्तुति से श्रोताओं की भरपूर सराहना प्राप्त की।


कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. यादव पोटे पाटिल ने प्रस्तुत की। पत्रकार एवं समीक्षक आनंद शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी आयोजकों, कवियों और शायरों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने साहिर लुधियानवी को अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले सभी साहित्यकारों का अभिनंदन किया तथा उपस्थित साहित्यकारों को साहिर साहब की स्मृति में विशेष सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


उल्लेखनीय है कि साहिर लुधियानवी की स्मृति में पिछले अनेक वर्षों से तन्हा नागपुरी, जमील अंसारी और राहुल शामकुवर के सौजन्य से श्रद्धांजलि स्वरूप कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल साहित्य, संवेदना और सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. विनोद भोयर ने किया।


कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में कमल नामपल्लीवार, क्लाडीयस पीटर, राहुल थोरात, राजूदादा पांजरे, रामसिंग कश्यप, श्यामभाऊ सोनेकर, अजय हट्टेवार, सुरेश सिरसवाल, अरुण घाघरे, ओमप्रकाश कहाटे, अनिल रुपचंदानी उर्फ शक्तिभाई, एड. शेख अयुब, अजानदास मासुरकर, विजय खवसे तथा नितिन बागडे सहित अन्य मान्यवरों ने महत्वपूर्ण परिश्रम लिया। साहिर लुधियानवी की स्मृति में आयोजित यह साहित्यिक संध्या कविता, शायरी, मानवीय संवेदना और सामाजिक सद्भाव का यादगार संगम बनकर संपन्न हुई।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे