दिव्यांगों द्वारा स्व-निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्री उत्साहपूर्वक सम्पन्न



नागपुर। इंद्रधनु विकलांग सेवा संस्था द्वारा 23 व 24 अक्टूबर को प्रार्थना भवन, शांतिनिकेतन कॉलोनी, प्रतापनगर में दिव्यांगों द्वारा स्व-निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्री आयोजित किया गया। प्रदर्शन का उद्घाटन नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा राहाटेकर ने फीता काटकर किया।



अस्थिव्यंग, मतिमंद, मूक-बधिर, नेत्रहीन व्यक्तियों एवं दिव्यांग शाला के विद्यार्थियों द्वारा अपने कला-कौशल से बनाई गई विविध वस्तुएँ प्रदर्शन में रखी गई थीं। दीपावली निकट होने के कारण दीपमाला, मोती की रंगोलियाँ, पणतियाँ, बातियाँ आदि के साथ-साथ बैग्स, पर्स, कपड़े और स्व-निर्मित फिनाइल के स्टॉल विक्री के लिए लगाए गए थे। प्रदर्शन को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।


संस्था की अध्यक्षा सौ. कविता लंके ने कहा- दिव्यांगों के कलागुणों को अवसर मिले और दीपावली के लिए उनके हाथों में पैसा हो, इस उद्देश्य से इंद्रधनु प्रतिवर्ष यह प्रदर्शन आयोजित करती है।


दूसरे दिन पुरस्कार वितरण के साथ प्रदर्शन का समापन हुआ। परीक्षक आर्टिस्ट सौ. निलम जोशी ने स्टॉल्स का निरीक्षण कर स्थान निर्धारित किए। मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित श्रीमती अलका जोग एवं संस्था के पदाधिकारियों के हाथों विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। 


दीपावली के अवसर पर सभी स्टॉलधारकों को संस्था की ओर से भेंट-वस्तु प्रदान की गई। इंद्रधनु के इस उपक्रम से दिव्यांग स्टॉलधारकों में नया उत्साह और जीने की नई उमंग का संचार हुआ। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे