ओढ़ी है चुनरिया मैंने, माता-रानी तोरे नाम की...!
जरीपटका में रास-गरबा महोत्सव का शुभारंभ आज से
नागपुर। जरीपटका स्थित झूलेलाल स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित त्रिदिवसीय सिंधु रासगरबा महोत्सव का शुभारंभ 17 अक्टूबर को सायं 8 बजे से होगा. भक्तों की टोलियों ने इसकी तैयारियां कई दिन पहले से शुरू कर दी हैं. ग्वाल-बालों की वेशभूषा में सैकड़ों युवक तथा गोपियों के परिधान में सजीं युवतियां एक साथ आकर्षक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर मां दुर्गा के प्रति आस्था जगाएंगे. मुख्य संयोजक समाजसेवी वीरेन्द्र कुकरेजा व सह- संयोजकों सतीश आनंदानी, पंकज वीधानी, सागर आहूजा, राशि वासवानी व कोमल खूबचंदानी के अनुसार विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे.
पहले दिन महाआरती के पश्चात मंजूश्री आसूदानी, अरुंधत बतरा व दृष्टि कुकरेजा माता-रानी के भजन प्रस्तुत करेंगे. उल्लेखनीय है कि महोत्सव की सुचारु व्यवस्था, लजीज व्यंजनों के स्टाल्स व अन्य सुविधाओं के कारण दूरदराज के भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल होते हैं. सफलतार्थ राखी कुकरेजा, नगरसेविका प्रमिला मथरानी, प्रताप हीरानी, मंजू कुंगवानी, उषा दानी, राजेश बटवानी, जगदीश वंजानी, रवि दुहिलानी, दौलत कुंगवानी, हितेश देवानी, गुलशन दातरे, संजय वासवानी, डॉ. जेनिका कुंगवानी, रितेश चेलवानी, मनीष दासवानी, बाबू चावला आदि प्रयासरत हैं.
