रंग-बिरंगे परिधानों में थिरके सैकड़ों कदम
जरीपटका में त्रिदिवसीय ‘सिंधु महारास गरबा महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ
नागपुर:- भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान में जरीपटका स्थित झूलेलाल स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित त्रिदिवसीय ‘सिंधु महारास गरबा महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ शनिवार को संत सन्मुखदास उदासी के हाथों हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सदर भाग के संघचालक अनिल भारद्वाज, सह-संघचालक अतुल पिंगले, जरीपटका नगर संघचालक मुरलीधर केवलरामानी, साईं चांदूराम साईं खिलूराम दरबार के प्रमुख भाईसाहब तुलसीदास खुशालानी, संत दामोदर दास व संत मंडली के सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थे। पहले दिन ही गरबा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। सैकड़ों युवक-युवतियों ने मां दुर्गा की भक्ति का प्रदर्शन पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर, मनमोहक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर किया।
विशेष आकर्षण हर घंटे दिए जाने वाले पुरस्कार हैं। गरबा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को हर दिन ई-स्कूटर से लेकर आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं। आयोजन स्थल को बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। नयनरम्य विद्युत व्यवस्था और गरबा के अनुकूल विशेष माहौल में तीनों दिन कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होंगे। प्रतिदिन रात्रि 9 बजे मां की आरती की जाएगी। 19 अक्टूबर को मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती का विशेष आयोजन होगा। मंजूश्री आसूदानी, दृष्टि कुकरेजा और अरुंधन बतरा निरंतर सुमधुर प्रस्तुतियों से तीनों दिन भक्तिमय वातावरण निर्मित करेंगे। आयोजन समिति द्वारा प्रवेश-पत्र वितरण की व्यवस्था आयोजन स्थल पर भी की गई है।
आयोजन समिति
मुख्य संयोजक समाजसेवी वीरेन्द्र कुकरेजा के मार्गदर्शन में सह-संयोजक सतीश आनंदानी, पंकज वीधानी, सागर आहूजा, कोमल खूबचंदानी एवं राशि वासवानी सहित कई कार्यकर्ता आयोजन समिति में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि यह महोत्सव समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक आस्था को नई ऊर्जा प्रदान करता है। वरिष्ठ समाजसेवी दादा घनश्याम कुकरेजा के मार्गदर्शन में नगरसेविका प्रमिला मथरानी, प्रताप हीरानी, जगदीश वंजानी, दौलत कुंगवानी, हितेश देवानी, गुलशन दातरे, संजय वासवानी, डॉ. जेनिका कुंगवानी, रितेश चेलवानी, मनीष दासवानी और रवि दुहलानी सहित अनेक समाजबंधु आयोजन की सफलता के लिए प्रयासरत हैं।
