किशोर कन्हेरे बने गड़चिरोली–चिमूर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी



कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी; विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के मान्यवरों ने किया अभिनंदन


नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किशोर कन्हेरे को गड़चिरोली–चिमूर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद के सुझाव तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के आदेशानुसार यह नियुक्ति की गई।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की विचारधारा और कांग्रेस की प्रगतिशील नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के साथ ही गड़चिरोली–चिमूर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी किशोर कन्हेरे निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई गति मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

कन्हेरे की नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों के मान्यवरों ने उनका अभिनंदन कर आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।


अभिनंदन करने वालों में श्याम चौधरी, राजेश रंगारी, संतोष सिंह, रिजवान अंसारी, सुनील सरदार, दीपक वाढई, संजय सपाटे, राहुल पलाडे, विजय नाडेकर, धन्नालाल नागरिकर, विजय शेंडे, अजय महादुरे, अविनाश सातव, गिरीधर मुरोडिया, जीवन गायकवाड, डॉ. राज दासानी, ऋषि कारुंडे, ईश्वर बरडे, किशोर गायधने, सुरेश गजभिये, संदीप सातव, प्रभाकर आंजनकर, रमेश गिरडकर, विलास मुंडे, दत्ता खरात, जयंत भोसले, विष्णु नागरिकर, जगदीश जुनघरे, निलय चोपडे, राजेश ओझा, सौ. संगीता उपरीकर, सुनील क्षीरसागर, प्रशांत डांगोरे एवं समीर वानखेडे का समावेश है।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे