उभरते सितारे कार्यक्रम में 'नवरस' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों ने मोहा मन

 



नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के मधुरम हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'नवरस' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में इकोलॉजिक्स कंसल्टेंसी की निर्देशिका डॉ. शिल्पा भजनी नंदनवार उपस्थित थीं। इनका सम्मान स्वागत वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर नृत्य गुरु भूपेश मेहर, सुप्रसिद्ध गायिका राजेश्री मेहर, समन्वयक सुनील तिवारी प्रमुखता से उपस्थित थे।



तत्पश्चात, सभी बच्चों ने शानदार नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें, शिव गौरी नृत्य गायन संगीत विद्यालय से अनन्या नंदनवार, प्राप्ति नरेश गुरव, मधुरा मिलिंद चतुरकर, मृण्मयी योगेश भोंडे, आदित्री बैजलवार, आभा कावड़कर, नव्या निलेश डोळस, शनाया आदित्य सिंग, त्रिशिका आदित्य सिंग, श्रावस्ती संदीप इंगळे, अनन्या आनंद इंगळे, नारायणी नितेश बेलगे, श्रीया कुमार खोब्रागड़े, दृष्टि काजलकर आदि ने शानदार शास्त्रीय नृत्य कत्थक का परिचय नृत्य से देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। 



नृत्य का दिग्दर्शन दृष्टि काजलकर ने किया, एवं निवेदन नीता इंगळे ने किया। आराध्या मुंधड़ा ने बाल कथा सुनाईं। गार्गी गायकवाड़ ने शानदार गोंधळ पेश किया। देवांशी पटनायक तथा सोहनी म्यूज़िक एकेडमी से जिनीषा भोजवानी, त्रिशिका वाघमारे, आदित मिंज और जान्हवी तामगड़े ने शानदार गीत सुनाकर सबका मन जीत लिया। 


बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ  विजय तिवारी, मीनाक्षी केसरवानी, गीता सुरेश मिंज, वर्षा मुंधडा, सीमा लूहा, शिवानी लूहा, स्वाति गायकवाड, संदीप वानखेडे, देवस्मिता पटनायक, सुजाता दुबे, संतोष बुधराजा, कल्पना सिंग, सारिका गुरव और आरती आनंद इंगळे आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन वैशाली मदारे ने किया। तथा, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने व्यक्त किया।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे