गरबा प्रतिभागियों ने बिखेरा रंग और उत्साह



गुरु संगत दरबार में गरबा की धूम, विजेताओं को किया गया सम्मानित


नागपुर। गुरु संगत दरबार, खामला में के.के. रास गरबा का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। आयोजन में प्रतिभागियों ने पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय हो गया। आयोजक खनक धनवानी एवं खुशी टेकचंदानी की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में काजल असुदानी एवं निशा चावला उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। गरबा प्रतियोगिता  प्रथम स्थान पर साक्षी तनवानी, द्वितीय स्थान पर खुशी गोलानी,  तृतीय स्थान — हर्षा पट्टेवार रही। बेस्ट ड्रेस का खिताब काव्या भगवानी ने पाया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। आयोजन ने पारंपरिक संस्कृति, आपसी मेल-जोल और गरबा के प्रति लोगों के उत्साह को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्षिता भवनानी काॅमर्स क्लासेस, प्रतिग्रहम स्पोर्ट्स स्पेस , सपना रेंटल ड्रेसेस,  बिट्टू चावला का विशेष योगदान दिया।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे

पूजा में श्रद्धा, तो प्रतिमाओं का अपमान क्यों? : किरण मुंदड़ा