वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने महाबोधि मंदिर की भव्य संरचना को दिया सम्मान



केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों नागपुर बुद्धिस्ट कंसोर्टियम को मिला प्रमाणपत्र


नागपुर। बुद्धा पार्क, बुद्धनगर, इंदोरा चौक में आयोजित महाबोधि मंदिर वर्ल्ड हेरिटेज एक्सपोजिशन 2026 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों नागपुर बुद्धिस्ट कंसोर्टियम (NBC) को विश्व की सबसे बड़ी महाबोधि मंदिर पंडाल संरचना के विश्व रिकॉर्ड प्रयास के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।


इस अवसर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया के जूरी सदस्य मनीष पाटील एवं डॉ. मिलिंद माने तथा समिति सदस्य नागोराव जैकर, बाबूल डे, गुरपाल सिंह माकन, नितिन पाटील, प्रमोद चिंचखेडे और नरेंद्र मेश्राम प्रमुखता से उपस्थित थे।


NBC के संस्थापक एवं अध्यक्ष अश्विन गणवीर के नेतृत्व में साकार हुए इस भव्य आयोजन में मिथिलेश गणर, कमलेश खंडेलकर, देव उमरे, राकेश धारगावे, विप्लव मेश्राम, अश्विनी गजभिये, ज्योति गणवीर, अनन्या रंगारी, दीक्षा चिमणकर, करीना दिवे और शुभांगी मेश्राम सहित कंसोर्टियम की पूरी टीम ने योगदान दिया।


महाबोधि मंदिर की भव्य प्रतिकृति के माध्यम से भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, समानता और बंधुत्व के संदेश तथा भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत को जन-जन तक पहुंचाना प्रदर्शनी का प्रमुख उद्देश्य है। इस उपलब्धि पर NBC ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों, कारीगरों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे