भागाबाई ले ऑउट में करवा चौथ
नागपुर। शारदा देवी के आगमन पर खासदार क्रीड़ा महोत्सव के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से आज भागाबाई लेआउट स्थित विजय तांबे के निवास जरीपटका में भाजपा महिला अघाड़ी अध्यक्ष सीमा मेश्राम के नेतृत्व में करवा चौथ मनाया गया। सैकडों हाथों में मेहँदी लगाई गई।
इस कार्यक्रम में नगरसेविका प्रमिला मथरानी, सरिता माने संध्या बेदी, ऊषा किरण शर्मा, राखी मनवटकर , मधु संतवानी, सिमरन शोभवानी, अरुणा तांबे, वार्ड अध्यक्ष जगदीश वंजानी, जय तांबे गिरधारी गुरनानी, अरविंद ठवकर, अजय गायकवाड़, चिराग गोधानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
