सेवाधारियों का सेवाकार्य सर्वोपरि : प्रकाश तोतवानी



सिंध माता मंडल, खामला का स्नेह मिलन समारोह संपन्न


नागपुर। सिंध माता मंडल, खामला की ओर से मंडल महासचिव एवं पूर्व नगरसेवक प्रकाश तोतवानी के संयोजन में सेवाधारियों का स्नेह मिलन समारोह आमराई परिसर स्थित मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवरात्र महोत्सव के दौरान सेवा देने वाले सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर प्रकाश तोतवानी ने कहा कि सेवाधारियों का सेवाकार्य सर्वोपरि है। उनके समर्पण और सहयोग से नवरात्र महोत्सव सुचारू रूप से संपन्न होता है तथा यहाँ आने वाले लाखों भक्तों को यात्रा एवं झांकियों के दर्शन का आनंद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी माध्यम है। सेवाकार्य से उदारता, विनम्रता, सहानुभूति, विश्वसनीयता, जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।


कार्यक्रम में सिंध माता मंडल के अध्यक्ष नारायण भोजवानी, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, ओमप्रकाश वरदानी, राजू गंगवानी, सुरेंद्र भेंडे, ईश्वर भोसकर तथा नवरात्र महोत्सव की झांकियों एवं यात्रा को साकार करने में योगदान देने वाले सुदीप्तो सरकार और नरेंद्र खवले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ईश्वर भोसकर, सुरेंद्र भेंडे, नंदलाल चेतवानी, कन्हैया तोतवानी, राजन रामचंदानी, संतोष खत्री, आशीष वरदानी, आकाश तोतवानी, दिलीप चैनानी, जज हेमनानी, आशु नारायणी, अतुल पंजवानी, सागर गनवानी, विशाल पंजवानी, आकाश रूपचंदनी, रोशन नानवानी, हरीश चंदवानी, उमेश पाल, पंकज नारायणी, आकाश पंजवानी एवं सुमित चेतवानी सहित मंडल के अनेक सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समारोह में सेवाधारियों के योगदान को सराहते हुए सामाजिक सेवा, समर्पण और सामूहिक सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे