मुख्यमंत्री ने लगाई खामला वाली माता दरबार में हाजरी



लक्ष्मी नरसिंह की यात्रा अद्भुत : फडणवीस


नागपुर :- खामला वाली माता मंदिर में सिंध माता मंडल के महासचिव प्रकाश तोतवानी के संयोजन में आयोजित लक्ष्मी नरसिंह धाम की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यात्रा कर खामला वाली माता मंदिर में अपनी हाजरी लगाई। इस अवसर पर मंडल के महासचिव व पूर्व नगरसेवक प्रकाश तोतवानी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का शॉल , भेंटवस्तु, माता की चुनरी से सत्कार किया. फडणवीस ने कहा कि हमारे कुलदेव भगवान की झांकी को यहाँ खामला में साकार देख कर मन प्रफ्फुलित हो गया। यह पावन यात्रा अद्भुत है। तोतवानी ने उपस्थित भक्तों को झाँकी, यात्रा के संबंध में सविस्तार जानकारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के जीवनी पर आधारित ड्राक्यूमेंटी का भी लोकार्पण किया गया।  


मंडल अध्यक्ष नारायण भोजवानी, युवा क्रांति मंच के संरक्षक पंजू तोतवानी, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, पंजू तोतवानी, ईश्वर भोसकर, सुरेंद्र भेंडे, दत्तात्रेय माटे, महेश उपदेव, ओमप्रकाश वरदानी,  नंदलाल चेतवानी, कन्हैया तोतवानी, राहुल तोतवानी, राजन रामचंदानी, संतोष खत्री, आशीष वरदानी, आकाश तोतवानी, दिलीप चैनानी, जज हेमनानी, राजेश पंजवानी, रवि नासिकवार, आशु नारायणी,  बबला करमचंदानी सहित बड़ी संख्या में मंडल सदस्य, भक्तों की मौजूदगी रही. यहाँ पांच दिनों में प्रतिदिन हजारों भक्तों ने यात्रा का लाभ लेकर माता के दर्शन किये. सोमवार को अष्टमी के दिन सुबह होम हवन होगा उसके उपरांत भक्तों में लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे