अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



नागपुर।  13 अक्टूबर 2026 को एस. बी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड रिसर्च, नागपुर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (ICC) के सहयोग से ELAN – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग फोरम द्वारा किया गया।



कार्यक्रम में संपर्क संवाद से सामाज सेविका श्रीमती नूतन रेवतकर मैडम एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता श्रीमती शिबा ठाकुर मैडम ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, कानूनों तथा महिला सशक्तीकरण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। दोनों वक्ताओं ने अपने अनुभवों के माध्यम से छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम का सबसे रोचक हिस्सा प्रश्नोत्तर सत्र रहा, जिसमें छात्राओं ने खुलकर अनेक प्रश्न पूछे और वक्ताओं ने उनके उत्तर सरल एवं प्रभावी तरीके से दिए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी कई छात्राओं ने अपनी व्यक्तिगत जिज्ञासाओं पर वक्ताओं से चर्चा की।


इस कार्यक्रम में ICC की प्रेसाइडिंग ऑफिसर डॉ. रूपाली केलकर, कार्यक्रम समन्वयक श्री सौरभ सिंह, डॉ. रश्मि जैन, निकिता मलवार, सुज़िया खान , एवं शांभवी होले मैडम की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन छात्राओं में कानूनी जागरूकता, आत्मविश्वास और सशक्तीकरण की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे