दीपावली के शुभ अवसर पर लालवानी दंपती करेंगे 'सेव प्लैनेट संदेश पोस्टर' से जनजागरण
नागपुर। धरती पर असंतुलित हो रहे वातावरण को देखते हुए, दीपावली के शुभ अवसर पर पर्यावरण संबंधी सावधानियां बरतने की जनजागृति करने के उद्देश्य से दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी तथा सोनल लालवानी द्वारा 'सेव प्लैनेट संदेश पोस्टर’ का निर्माण किया गया है। इसके माध्यम से जनजागृति की जाएगी।
'सेव प्लैनेट संदेश पोस्टर’ पर 11 मुख्य संदेश दिए हैं जिसमें सेव वॉटर, सेव एनर्जी, सेव फॉरेस्ट, सेव वाइल्ड लाइफ, स्टॉप ग्लोबल वार्मिंग, कीप अर्थ प्लास्टिक फ्री, यूज सोलर एनर्जी, कंट्रोल पॉप्युलेशन , यूज ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर, कंट्रोल साउंड पोल्युशन, रिड्यूस इंडस्ट्रियल एंड वेहिक्युलर पोल्युशन शामिल है।
लालवानी दंपति लगातार पिछले 25 वर्षों से नागपुर शहर में जागरूकता लाने हेतु सामाजिक कार्य कर रहे हैं। इसके पूर्व भी जनहितकारी कार्यो हेतु भैरोसिंह शेखावत प्रणव मुखर्जी, अटलबिहारी वाजपेयी नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, भगत सिंह कोश्यारी, नितिन गडकरी, वसुंधरा राजे सिंधिया, शिवराज पाटिल, डॉ. हर्षवर्धन, अशोक गहलोत, भूपेंद्र पटेल एवं आचार्य देवव्रत ने लालवानी दंपति के जनहित कार्यों की सराहना कर शुभकामनाएं दी। सेव प्लैनेट संदेश पोस्टर का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। इसे प्राप्त करने के लिए संपर्क़ करे - दीपक लालवानी, दीपक एजेंसीज, दीपक आर्केड, रेसीडेंसी रोड सदर नागपुर।

