स्वास्थ्य शिविर का ज्येष्ठ जनों ने उठाया लाभ
ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान का आयोजन
नागपुर। ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान, शालिनीताई मेघे अस्पताल तथा दत्ता मेघे आयुर्वेदिक अस्पताल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर को वरिष्ठ नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
डॉ. प्रकाश क्षत्रिय, अरुण आमले और प्रकाश भातकुले जैसे वरिष्ठ एवं सेवाभावी डॉक्टरों के मार्गदर्शन में इस शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शालिनीताई मेघे अस्पताल के अश्विन रडके एवं अजय ठाकरे तथा दत्ता मेघे आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉ. मोहन राऊत का विशेष सहयोग मिला। दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों एवं तकनीशियनों की टीम ने शिविर में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
शिविर में 117 वरिष्ठ नागरिकों की नियमित स्वास्थ्य जाँच की गई। इसके अतिरिक्त, 64 लोगों का ईसीजी, 84 लोगों की नेत्र जाँच तथा 117 लोगों की रैंडम ब्लड शुगर और रक्तचाप (बीपी) की जाँच की गई। जरूरतमंदों को शालिनीताई मेघे अस्पताल की ओर से आँख एवं कान की दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही, दत्ता मेघे आयुर्वेदिक अस्पताल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य कार्ड के लिए 94 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण किया गया।
शिबीर के सफलता के लिए ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के सचिव डॉ. राजू मिश्रा, स्वास्थ्य संवर्धन समिति के सदस्य वासुदेवसिंह निकुंभ, प्रभाकर डोकरीमारे, पुरुषोत्तम शेंडे, अशोक पराते, सुनील अडबे, कृष्णा ढोले, कालिंदिनी ढुमणे, किरण मोहिते एवं कपिल नारनवरे सहित सेवा समिति के सदस्य अरुण भुरे, मिलिंद वाचनेकर, मंगलाताई गावंडे, मधुकर दहिकर, श्रीधर नहाते, मधुकर गौरकर, अनिल तुलशान, विठ्ठल जावळकर, प्रेमप्रकाश गोकुलपुरे, जयंत पहाडे, जितेंद्र शर्मा, अविनाश झंझोटे एवं जगदीश गौतम आदि ने प्रयास किए।

