दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालयीन वाद-विवाद एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता संपन्न



30 महाविद्यालयों के 80 विद्यार्थियों ने लिया भाग; भ्रष्टाचार मुक्त भारत का दिया संदेश


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय एवं पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पश्चिम क्षेत्र-1, क्षेत्रीय मुख्यालय नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत अंतरमहाविद्यालयीन वाद-विवाद एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्य विद्या सभा के सचिव राजेश लालवानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ तथा ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत हमारी जिम्मेदारी’ रहा। प्रतियोगिता में 30 महाविद्यालयों के लगभग 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी छात्राओं को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वी. सी. शेखर, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) तथा एम. श्रीनिवास राव, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक (सतर्कता) उपस्थित रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा अनिल कुमार ने की। प्रतियोगिता के आयोजन में पावरग्रिड की टीम के श्रीकांत गजबे, तनय नरेरा, वैभव पानमंद और प्रतीक केरकट्टा का विशेष योगदान रहा।


वाद-विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सुबोध भोवते एवं डॉ. सपना तिवारी ने दायित्व निभाया, जबकि रील मेकिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन मिथिलेश गीता गानार एवं सुश्री मानवी अमर बागडे ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोनिका गजभिए ने किया। सूत्रसंचालन बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा चैताली सहारे, बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी गुप्ता तथा कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. युगेश्वरी डबली ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम की संयोजिका प्रा. डॉ. बबीता थुल ने किया।


रील मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम: प्रथम पुरस्कार नयन अवस्थी (नेशनल फायर सर्विस कॉलेज, नागपुर), द्वितीय पुरस्कार निहाल स्वाइन (नेशनल फायर सर्विस कॉलेज, नागपुर) तथा तृतीय पुरस्कार सलोनी लांडगे (हिस्लॉप कॉलेज, नागपुर) ने प्राप्त किया। प्रोत्साहन पुरस्कार अनम शेख (दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय, नागपुर) को प्रदान किया गया।


वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम: प्रथम पुरस्कार आलोक अमोल (सिंधु महाविद्यालय, नागपुर), द्वितीय पुरस्कार प्रणेश्वर (शुभदा मुंडले कॉलेज, नागपुर) तथा तृतीय पुरस्कार शिफा रायिन एवं सना कौसर (वसंतराव नाईक कॉलेज, नागपुर) ने प्राप्त किया। प्रोत्साहन पुरस्कार सतीश शुक्ला (इंदिरा गांधी मुक्त विद्यापीठ) को मिला।

पावरग्रिड परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों के लिए ट्रॉफी, नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र एवं जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे