पटोले ने ईद मिलादुन्नबी की दी शुभकामनाएं
https://www.zeromilepress.com/2020/10/blog-post_187.html
नागपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम भाइयों को बधाई देने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले हमेशा की तरह अपना कीमती समय निकाल कर सतरंजीपुरा पहुंचे। इस बार भी पूरा सतरंजीपुरा लाइटों से जगमग हो रहा था। यहां एक से बढ़कर एक कलाकृति का वर्क होता है उसे देखने के लिए और एक दूसरो के शुभचिंतक बधाई देने के लिए यहां आते हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले के सतरंजीपुरा आगमन पर पूरी आवाम आनंदित हो गई। इस अवसर पर समाजसेवीका अनीशा शेख एवं अन्य मुस्लिम भाइयों ने नाना पटोले का पुष्पगुच्छ और शॉल देकर उनका स्वागत किया तथा शहर के मशहूर फैशन डिजाइनर शेख मुख्तार द्वारा बनाया गया नेहरू जैकेट उन्हें सप्रेम भेंट दिया गया।
श्री पटोले ने सभी को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शेख मुख्तार, अनीशा शेख, हाजी गनी खान, जफर भाई, अब्दुल लतीफ खान सहित अन्य उपस्थित नागरिकों ने भी विधानसभा अध्यक्ष का आभार माना।