जिलाधिकारी ने किया प्लाज्मा दान
https://www.zeromilepress.com/2020/10/blog-post_333.html?m=0
नागपुर। कोरोना मुक्त लोगों में कोरोना से लड़ने के एंटीबॉडीज तैयार होते हैं। खून में से प्लाज्मा अगल करके कोरोना संक्रमितों को देने पर रोगी को जल्द कोरोना मुक्त होने में मदद मिलती है। संक्रमण के २८ दिन बाद प्लाज्मा दान किया जा सकता है।
कोरोना से मुक्त हुए जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे ने मेडिकल अस्पताल के ब्लड बैंक जाकर प्लाज्मा दान किया। उन्होंने दो बैग में कुल ४३० एम एल प्लाज्मा दान किया। इसे सेवा कार्य बताते हुए कोरोना से मुक्त हुए लोगों को प्लाज्मा दान करने का आह्वान उन्होंने किया।
बता दें कि कोरोना से मुक्त हुए लोगों द्वारा दिया गया प्लाज्मा कोरोना संक्रमितों को दिया जाता है। जिले में कोरोना से मुक्त हुए ७८ लोगों ने अब तक प्लाज्मा दान किया और अब तक ५८ कोरोना संक्रमितों को प्लाज्मा दिया गया।
इस दौरान शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सजल मित्रा, डॉ. अविनाश गावंडे, प्लाज्मा बैंक प्लैटिना प्रोजेक्ट के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद फजल, ब्लड बैंक के प्रमुख डॉ. संजय पराते आदि उपस्थित थे।