यामिनी देवकर महिलाओं के साथ एनसीपी में
https://www.zeromilepress.com/2020/10/blog-post_587.html?m=0
शरद नागदेव
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र राज्य कार्यालय में ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ, मंत्री नवाब मलिक, राकांपा के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एवं सांसद फौज़िया खान, राज्य मंत्री संजय बनसोडे की उपस्थिति में कामगार कर्मचारी संघर्ष संघ की राज्य महिला अध्यक्ष यामिनी देवकर, अपनी महिला सहयोगियों के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई है।
इस अवसर पर विधायक बाबासाहेब पाटिल, एनसीपी के राज्य महासचिव शिवाजीराव गर्जे, मुंबई मंडल की महिला अध्यक्ष सुरेखा पेडनेकर, प्रवक्ता संजय तटकरे उपस्थित थे।