संगठन को बढ़ाने व मजबूत करने करेंगे कार्य
https://www.zeromilepress.com/2020/10/blog-post_641.html?m=0
अमित दुबे बने पुलिस बॉयज असोसिएशन के शहर अध्यक्ष
नागपुर। पुलिस बॉइज एसोसिएशन के संस्थापक किशोर ढोणे इन्होंने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में अमित दुबे इनकी पुलिस बॉईज असोसिएशन नागपुर शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है।
अमित दुबे रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के बेटे होते हुए पत्रकारिता प्रथम श्रेणी में पास कर पिछले कई वर्षों से निरंतर पुलिस के हक की मांगो को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिये चर्चित है।
शहर में सबसे ज्यादा पुलिस के लिये कार्य अमित दुबे व उनकी टीम के ही होते हैं जिसमें हर वर्ष अधिवेशन में पुलिस कर्मचारियों की मांगों के लिए अमित दुबे व उनकी टीम के द्वारा कभी मुख्यमंत्री तो कभी गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाता है। और अब इस बार भी अमित दुबे अधिवेशन में जोरो शोरो से अपने शिस्टमंडल के साथ पुलिस की मांगों को लेकर तीव्र आंदोलन करेंगें और उन्हें न्याय दिलाएंगे।
इस अवसर पर अमित दुबे ने कहा कि वे शहर भर का दौरा करके पुलिस बॉईज असोसिएशन संगठन को बढ़ाने व मजबूत करने का कार्य अपनी टीम के साथ पुलिस बॉईज असोसिएशन के संस्थापक किशोर ढोणे के मार्गदर्शन में हमेशा करते रहेंगे।
अमित दुबे ने अपनी नियुक्ति पर गृहमंत्री अनिल देशमुख, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पांचपावली किशोर नगराले, पुलिस उप निरीक्षक गोडबोले, राकेश तिवारी, सगीर शेख, अधिवक्ता परमानंद ठाकुर, सुनीता खत्री, जसपाल गंजे सहित सभी का आभार माना व ऐसा ही मार्गदर्शन मिलता रहे ऐसी विनंती की है।