नागपुर में कोरोना संक्रमितों से फिर बढ़ी चिंता
नागपुर में कोरोना संक्रमितों से फिर बढ़ी चिंता
मरीजों की कुल संख्या 107213 तक पहुंची
नागपुर। पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन 300 से कम कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज हो रहे थे. लेकिन सर्दी के इस मौसम में इन मरीजों की संख्या बढ़ने लगी हैं. पिछले 24 घंटों में 389 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 107213 तक पहुंच गई है.
नागपुर जिले में कम हो रही कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या फिर बढ़ने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. बुधवार को 7 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई.
अब तक कुल 3538 मरीजों ने कोराना की वजह से दम तोड़ दिया है. अब तक हुई कुल मौतों में 2481 शहर के मरीज़, 599 ग्रामीण के मरीज़ और 458 नागपुर जिले के बहार के मरीज शामिल हैं. ताजा अपडेट के बाद शहर में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3308 तक पहुंच गई हैं. इसके अलावा बुधवार को कुल मिलकर 175 व्यक्ति कोरोना वायरस को मात देकर स्वस्थ हुए हैं.
जिले में ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 100374 तक पहुंच गई है. जिसमें से अधिकांश मरीज़ होम आइसोलेशन के दौरान ठीक हुए हैं. जिले का रिकवरी रेट अब 93.62 प्रतिशत तक पहुंच गया है. बुधवार को कुल मिलाकर जिले के विभिन्न अस्पतालों से 389 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए.
