Loading...

दाह संस्कार कार्य में भी संस्थाएं आए : रतूड़ी

नागपुर। सामाजिक संगठन किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फ़ोर्स एवं राष्ट्र निर्माण की ओर दो कदम नागपुर महाराष्ट्र संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरविंदकुमार रतूड़ी। 

पिछले 12 मार्च से वर्तमान समय तक राष्ट्रीय आपदा की घड़ी में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ़ लगातार जनजागृति अभियान, गरीब जरूरतमंदो को राशन, दवाइयां, भोजन, जीवन आवश्यक किट, रास्ते पर भटकने वाले भूखे, प्यासे लावारिश मूक प्राणियों को भोजन, दाना, पानी, दवाइयां  निशुल्क, निस्वार्थ, निर्भीक तरीके उप्लब्ध करवा रहें है। 

और लगातार दस से बारह घंटे अपने राष्ट्रीय और मानवतावादी धर्म का दायित्व निभा रहें है। कोरोना महामारी के खिलाफ़ जनहितार्थ, देशहितार्थ, प्राणी हितार्थ जंग लड़ने के कारण नागपुर शहर पुलिस तथा कुछ समाज सेवको के साथ अरविंदकुमार रतूड़ी भी कोरोना योद्धा (विशेष पोलीस अधिकारी) के तौर पर जन सेवा के लिए नियुक्त किए है। 

लेकिन ये पहले से ही निशुल्क, निस्वार्थ, निर्भीक तरीके से कार्य करते आ रहे हैं। अपनी निस्वार्थ निर्भीक निडर सेवा का दायित्व निभाते हुए सभी राजनैतिक, सामाजिक संस्थाओ से आह्वान किया है कि वे मजबूर लाचार लोगों के दाह संस्कार में भी अपना सहयोग प्रदान करें। 

इस नेक कार्य को करने के लिए आगे आने की मार्मिक अपील की। संस्थापक अध्यक्ष अरविंदकुमार रतूड़ी ने सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के विषय में अपने विचार रखे की जिस तरह से राजनैतिक और आर्थिक रूप से लाभ लेने के लिए संस्थाओं, संगठनों और उनके पदाधिकारियों में होड़ मच जाती है उसी प्रकार मृतकों के अंतिम संस्कार में मदद करने के लिए भी संस्थाओं ने आगे आना चाहिए ?
सामाजिक 2053255708923024542
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list