राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अकादमी में वेलेडिकटरी समारोह का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_124.html?m=0
राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अकादमी में वेलेडिकटरी समारोह का आयोजन
नागपुर। राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अकादमी (NADP) और DOP & T की केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान (CTI) प्रमुख 'राष्ट्रीय' अकादमियों में से एक है, जो विभिन्न तकनीकी-प्रबंधकीय क्षेत्रों में भारतीय आयुध कारखानों सेवा (IOFS) के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करती है । यह अकादमी आयुध कारखानों से संबंधित अपने कार्य क्षेत्र के लिए विभिन्न इन-सर्विसेज अधिकारियों जैसे कि - भारतीय आयुध कारखानों स्वास्थ्य सेवा, भारतीय रक्षा लेखा सेवा, DGQA के अधिकारी और सहायक श्रम कल्याण आयुक्त के लिए पाठ्यक्रम भी आयोजित करती है ।
इसके अलावा, अकादमी संबद्ध प्रतिष्ठानों के अधिकारियों के लिए विशेष इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करती है। यह अकादमी 52 सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम (प्रोबेशनर्स ट्रेनिंग कोर्स) आयोजित करती है, जिसमें प्रतिष्ठित सिविल सेवा के साथ - साथ इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के माध्यम से चुने गए अधिकारियों को व्यापक और गहन प्रशिक्षण प्रदान करती है। इस प्रशिक्षण के दौरान, अधिकारियों को भारत सरकार के सबसे बड़े रक्षा निर्माण विभाग के नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जाता है।
प्रशिक्षुओं में पारंपरिक और नवीनतम निर्माण तकनीकों से अवगत कराया जाता है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उद्योग स्वचालन 4.0 की पेचीदगियां शामिल हैं। प्रशिक्षण अवधि पर पूरी तरह से युवा अधिकारीयों का तकनीकी, प्रबंधन और गुणवत्ता विषय एवं संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान डेमोक्रैसी (PRIDE) के माध्यम से 'लोकतंत्र के मंदिर' की भूमिका और कार्यप्रणाली प्रदान करते हैं। 2019 के बैच में, 34 IOFS प्रोबेशनर्स शामिल हैं, जिनमें से 32 इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस से हैं और 2 सिविल सर्विसेज से हैं।
अधिकारियों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि में समृद्ध शैक्षणिक योग्यता है और मानविकी में स्नातकोत्तर भी है। इस बैच में 2 महिला अधिकारी भी सशक्त है। प्रोबेशनर्स देश के विभिन्न हिस्सों से आते हैं और इसलिए भारत की 'विविधता में एकता' के राष्ट्रीय लोकाचार का प्रतिनिधित्व करते हैं। NADP, 22 नवंबर, 2020 को IOFS प्रोबेशनर्स (2019 बैच) का वेलेडिकटरी समारोह आयोजित करने जा रहा है।
सी. एस. विश्वकर्मा, DGOF और अध्यक्ष, आयुध निर्माणी बोर्ड इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे । समारोह में एम. के. गर्ग, सीनियर पीडी / OFILAJ, सी. एल. मौर्य, GM OFAJ, एन. एक्का, RD / RCS, अंबाझारी भी शामिल होंगे। एस. के. पट्टनायक, पी. डी. (PD) / एन ए डी पी (NADP) इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वेलेडिकटरी समारोह NADP के परिसर में 15:45 बजे से शुरू होगा उपरान्त अकादमी के उत्सव हॉल में SPIC MACAY द्वारा सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित होगा।
महामारी के समय में, समारोह में सामाजिक दूरी के मानदंडों और COVID - 19 प्रोटोकॉल के सख्त अनुपालन और अन्य एहतियाती उपायों के साथ सीमित भागीदारी के साथ योजना बनाई गई है। यह पासिंग इवेंट इन युवा प्रतिभाशाली प्रोबेशनर्स का उच्च उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित, और प्रेरित करेगा।
