Loading...

डाॅ सारिका शाह अभिनय स्पर्धा में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

डाॅ सारिका शाह अभिनय स्पर्धा में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित



महाराष्ट्र इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का नवरंग 2020 रंगारंग कार्यक्रम संपन्न


यवतमाल। महाराष्ट्र इंडियन मेडिकल एसोसिएशन महाराष्ट्र ने मुंबई के डोंबिवली में नवरंग 2020 नामक एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया था। नवरंग 2020 अभिनय स्पर्धा में डॉ सारिका शाह को द्वितीय पुरस्कार मिला है। महाराष्ट्र इंडियन मेडिकल एसोसिएशन महाराष्ट्र ने मुंबई के डोंबिवली में नवरंग 2020 नामक एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान कई तरह के और भी कार्यक्रम और स्पर्धाओ का आयोजन किया गया था। 

इसमें एक चरित्र अभिनय प्रतियोगिता भी दिखाई गई। इस स्पर्धा में यवतमाल की डॉ सारिका महेश शाह को द्वितीय पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। डॉ सारिका शाह ने 'सिंगल मदर' थीम पर एक नाटक प्रस्तुत किया था। डॉ सारिका शाह ने अपने अभिनय कौशल से जीत हासिल की। 

उन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में द्वितीय पुरस्कार लेकर यवतमाल का नाम रोशन किया है। इस कार्यक्रम में आईएमए महाराष्ट्र के अध्यक्ष, सचिव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले भी डॉ सारिका शाह ने राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर अनेक स्पर्धा की है। उन्होंने इसमें सफलता हासिल कर पुरस्कार जीता है। 

इस सफलता के बारे में डॉ सारिका शाह को बधाईयां मिल रही है। महाराष्ट्र इंडियन मेडिकल एसोसिएशन महाराष्ट्र ने मुंबई के डोंबिवली में नवरंग 2020 नामक एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान राज्य के सभी जिलों के डॉक्टरों ने हिस्सा लिया था।
कला 26906458518708404
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list