संजय वाधवानी की भाजपा व्यापारी आघाड़ी शहर अध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्ति
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_18.html
नागपुर। शहर की कार्यकारिणी में संजय वाधवानी की भाजपा व्यापारी आघाड़ी नागपुर शहर अध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्ति की घोषणा शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके ने की है।
जिस प्रकार पिछले कुछ वर्षों में व्यापारियों की आवाज बनकर केंद्र राज्य सरकार व महानगर पालिका में व्यापारियों की समस्या हल की है उसी तरह व्यापारियों की समस्या हल करने का पुरजोर कोशिश की जाएंगी व जल्दी ही सभी मंडल व शहर में कार्यकारिणी बनाने व व्यापारियों को जोड़ने का काम किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि भाजपा व्यापारी आघाड़ी पूर्व नागपुर के अध्यक्ष पद पर राजेश मुनियार, मध्य नागपुर अध्यक्ष पद पर विनय जैन, पश्चिम नागपुर अध्यक्ष पद पर अजय डबीर की नियुक्ति हुई है।
इस पद पर पुनः नियुक्ति के लिए वाधवानी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, नागपुर शहर भाजपा अध्यक्ष विधायक प्रवीण दटके, महापौर संदीप जोशी, विधायक कृष्णा खोपडे, विधायक गिरीश व्यास, विधायक मोहन मते, विधायक विकास कुंभारे, विधायक अनिल सोले व प्रमुख पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया है।
संजय वाधवानी की नियुक्ति पर अशोक शनिवारे, सचिन पुनियानी, लखीराम परसनानी, प्रकाश डागा, श्याम बजाज, प्रेम झमनानी, अजय सुगंध, रियांक अग्रवाल, अभिषेक खेमानी, विश्वबंधु गुप्ता, अमित सांवल सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने बधाई दी है और ख़ुशी जताई है।