Loading...

आत्मनिर्भर भारत की करें संकल्पना : गडकरी




नागपुर। केंद्रीय परिवहन व सूक्ष्म, मध्यम व लघु उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रामराज्य से छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी, सावरकर तक सभी ने जिस उद्देश्य को सामने रखा वह यानी सुखी, समृध्द व शक्तिशाली भारत का है। उसी आधार पर आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना होने का प्रतिपादन है। सिम्बॉयसिस के सुवर्ण महोत्सव वर्ष के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। 

सिम्बॉयसिस यह योग्य दृष्टिकोण तथा कटिबध्दता का उत्तम उदाहरण होने की बात भी गडकरी ने कही। उन्होंने कहा हमें किस दिशा में जाना है यह तय होना चाहिए। केवल सरकार ने नीति तय करने से नहीं होगा। प्रत्येक क्षेत्र ने स्वावलंबी होने के लिए अपनी नीति तय करना आवश्यक है। सभी क्षेत्रों में ज्ञान का उपयोग कर हजारों उद्योग शुरू हो सकते हैं। ८० हजार करोड़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को २ वर्षों में ५ लाख करोड़ तक ले जाना आवश्यक है। 

ग्रामीण भारत यह सुखी, संपन्न व शक्तिशाली हुआ तो भारत आत्मनिर्भर बनेगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों के सहभाग से ज्यादा से ज्यादा उत्पादन हो इसका विचार महात्मा गांधी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय ने किया था। इसे देखते हुए कृषि, ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता की गई है। आत्मनिर्भर होने के लिए आयात बंद कर निर्यात बढ़ानी चाहिए।
समाचार 3178216948650742103
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list