Loading...

दयानंद आर्य कन्या विद्यालय में हुआ परिसंवाद



दयानंद आर्य कन्या विद्यालय में हुआ परिसंवाद


'विपदा में मन' का फेसबुक पर लाइव प्रसारण


नागपुर। विश्व में फैली कोरोना महामारी की इस विकट परिस्थिति में शिक्षा से संबंधित विभिन्न शंकाओं का निराकरण करने के लिए आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय में परिसंवाद का आयोजन किया गया। परिसंवाद का विषय था - विपदा में मन। ऑनलाइन शिक्षा से संबंधित शिक्षिकाओं के मन में उपस्थित समस्याओं का समाधान प्राचार्या महोदया तेजिन्दर वेणुगोपाल द्वारा किया गया। 

ऑनलाइन शिक्षा के सभी सकारात्मक तथा नकारात्मक पहलुओं को उजागर करते हुए प्राचार्या महोदया ने दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड परीक्षा से संबंधित छात्राओं के मन की चिंताओं को दूर करने के लिए उचित मार्गदर्शन किया। 

शाला खुलने पर सरकार द्वारा दी गई गाईड लाईन का पालन करते हुए छात्राओं की सुरक्षा का संपूर्ण ध्यान रखा जाएगा, ऐसी जानकारी प्राचार्या द्वारा पालकों को दी गई। 

आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष श्री अशोक कृपलानी, सचिव दीपा लालवानी, इंचार्ज वेदप्रकाश आर्य तथा समस्त पदाधिकारी वर्ग के मार्गदर्शन में ऑनलाईन लाईव सेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list