समाजसेविका ने बुजुर्ग महिला को दिलाया न्याय
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_244.html?m=0
नागपुर। दिघोरी निवासी 65 वर्षीय पंचफूला झाड़े बुजुर्ग महिला ने एक एक रुपया जोड़कर 6 वर्षों के लिए 5 लाख 86 हजार रुपये एक क्रेडिट सोसाइटी में जमा किए थे। 29 अगस्त को मेच्योरिटी डेट हो चुकी थी। मेच्योरिटी डेट होने के बाद महिला ने अपने रुपए निकालने जब को ऑपरेटिव सोसाइटी गई ब्रांच मैनेजर ने कहा कि रुपए दे नहीं सकते। बुजुर्ग महिला कई चक्कर लगाने के बाद भी जब रुपए नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज की। लेकिन शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई निर्णय नहीं निकला।
योगायोग से इस बुजुर्ग महिला की मुलाकात जिलाधिकारी कार्यालय में नागपुर की समाजसेवी का निशा खान से हो गई। इस बुजुर्ग महिला ने अपनी आपबीती निशा खान को बताइ तब निशा खान अपना सामाजिक दायित्व समझते हुए कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कोऑपरेटिव सोसाइटी में आकर बैंक मैनेजर से मिली। वहां सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैंक मैनेजर से जब अपने तरीके से पूछताछ की तो उन्होंने उस बुजुर्ग महिला को 3 लाख का चेक बना कर दे दिया और आश्वासन दिया कि 1 महीने में बुजुर्ग महिला की बाकी रकम भी दे दी जाएगी।
बुजुर्ग महिला ने जब अपने हाथ आए धनादेश को देखा तो उनकी आंखों से अश्रु की धारा बहने लगी तथा उन्होंने समाज सेविका निशा खान तथा उनके सहयोगियों का दिल से आभार माना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुबीन खान, आकाश कुम्भलकर, मुकेश चंदोलिया, पल्लवी मेश्राम, आशीष यादव, अंकिता लोखंडे उपस्थित थे।
