लोह पुरुष सरदार पटेल का पूण्य सिमरण
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_26.html?m=0
पटेल युवक मंडल ने किया अभिवादन
नागपुर। लोह पुरूष सरदार पटेल की जयंती पर सरदार पटेल युवक मंडल की ओर से सरदार पटेल चैक पर सरदार पटेल की प्रतिमा को मंडल के युवा अध्यक्ष उमेश पटेल द्वारा माल्यार्पण किया गया.
मंडल के मार्गदर्शक राजेश अडीचा ने अपने संबोधन मे कहा कि सरदार पटेल ने जो देश के लिए जो कार्य किये है, वह हर भारतीय को सदैव याद रखना चाहिये और हमारी युवा पीढ़ी को भी इसकी जानकारी देकर सरदार पटेल के दिखाये गये मार्ग पर चलने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिए.
अध्यक्ष उमेश पटेल ने सभी का आभार माना .अंत मे सभी ने जय सरदार के नारे के साथ सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. प्रमुखता से सचीन पुनीयानी, विनायक ईगोले, शरद जाधव, रविप्रकाश तिवारी, बुधाजी सुरकर, मुकुंद मिले और बडी संख्या मे मंडल के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिक उपास्थित थे.