इंदिरा गांधी जयंती पर हुआं आदरांजलि कार्यक्रम
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_314.html?m=0
इंदिरा गांधी जयंती पर हुआं आदरांजलि कार्यक्रम
नागपुर। इतवारी शहीद चौक स्थित राष्ट्रीय युवा फ्रंट एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंदिरा गांधी जयंती निमित्त आदरांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास ठाकरे ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी गरीबों की मसीहा के साथ ही आम जनता के प्रति समर्पित थीं. उनकी कार्यशैली ने देश में नया इतिहास रचा. वर्तमान में युवा इंदिरा गांधी के जीवन चरित्र से सीख लेकर गरीब जनता की सेवा में समर्पित रहें.
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए राष्ट्रीय युवा फ्रंट के अध्यक्ष पिंटू बागड़ी ने बताया कि विगत 35 वर्षों से अविरत भव्य झांकियों के साथ इंदिरा गांधी जयंती मनाने का कार्य किया जा रहा है.
इस अवसर पर प्रमुखता से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुल कोटेचा, गिरीश पांडव, रमन पैगवार, कमलेश समर्थ, महामंत्री रिंकू जैन, महेश शर्मा (जयपुर), सुरेश आग्रेकर उपस्थित थे.
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव अतुल कोटेचा ने कहा कि विगत अनेक वर्षों से पिंटू बागड़ी व मित्र परिवार जो कार्य कर रहे हैं, वे प्रशंसनीय हैं. कोटेचा ने कहा कि इंदिरा गांधी के जीवन चरित्र व उनके कार्यों से भारत ही नहीं विश्व के लोग कायल थे.
अतिथियों का स्वागत गुड्डू बागड़ी, महेश श्रीवास, अनमोल व्यास, मोंटी गंडेचा, रवि गाडगे पाटिल ने किया. इस अवसर पर गणपत बाराहाते, बाबा ठाकुर, पुरुषोत्तम शर्मा, बाबा चाफले, पुरुषोत्तम गौरकर, गुल्लू डकाह, उमेश शाहू, शिव अग्रवाल, ईरशाद अली, दिलीप गांधी, महेश श्रीवास, लता बागड़ी, श्रृति बागड़ी, नंदा पराते, वीना बेलगे, कल्पना शर्मा, विलास लारोकर, अधिराज बागड़ी, हरी शर्मा, अनमोल व्यास, रवि गाडगे पाटिल, दिनेश पारेख, मुन्ना लखोटे आदि उपस्थित थे.
