Loading...

२१ को माता शारदा प्रतिमा की होगी स्थापना


२१ को माता शारदा प्रतिमा की होगी स्थापना


नागपुर। रेशीमबाग, गजानन चौक, एकवीरा शारदा उत्सव मंडल की ओर से २१ नवंबर को शारदा माता की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके लिए पाट पूजन किया गया। 

लोकजागृति मोर्चा के संयोजक रमन सेनाड सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित थे। इस बार की मूर्ति बनाने का कार्य कसार आर्ट के साकेत कसार करेंगे। कोरोना वायरस के प्रादुर्भाव के कारण इस वर्ष शारदा माता का उत्सव सादगी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया जा रहा है, साथ ही कोरोना महामारी के प्रादुर्भाव रोकने के लिए जनजागृति हेतु इस वर्ष मंडल की ओर से मास्क और सैनिटाइजर नि:शुल्क वितरित किए जाने की जानकारी एकवीरा शारदा उत्सव के कार्याध्यक्ष गौरव शाहकार ने प्रेषित की। 

कार्यक्रम में मंडल के संयोजक गौरव शाहकार अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, संजय काले, प्रवीण गुल्हाने, तेजस पानसे, आदित्य मेंडेकर, विशाल शाहकार, नयन राऊत, अमेय शेंडे अथर्व शेंडे, विनायक पुंडे, महिला अध्यक्ष सपना चौधरी, वंदना गुल्हाने, सुवर्णा खोब्रागड़े, मंगला चौहान, माधुरी काले, शिवानी समर्थ, कविता पांडे, शालिनी शेगांवकर, कविता चौधरी, प्राची शाहकार, भाग्यश्री खोब्रागड़े,  खोब्रागड़े, सरिता शाहकार, राखी त्रिवेदी, मनीषा खापेकर, रोहिनी पोटदुखे, वंदना क्षीरसागर, विजेता त्रिवेदी, कविता जैस, रश्मि जैस, प्रिया चिमूरकर, माधुरी शेंडे आदि उपस्थित थे।
धार्मिक 1761523998342698716
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list