Loading...

अंतराष्ट्रीय निबंध स्पर्धा में अंशिका ने मारी बाजी

फ़िल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने किया सम्मानित

नागपुर। सामाजिक संस्था सिंधिओनिज्म की ओर से भारत देश के बंटवारे की पीड़ा पर आधारित अंतरराष्ट्रीय ओनलाइन निबंध स्पर्धा में शहर की 12 वीं कक्षा की छात्रा अंशिका गिरीश टहिलियानी को 51 हजार रुपए नकद का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है. 

पुरस्कार की राशि बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी द्वारा प्रदान की गई. स्पर्धा में विभाजन के भुक्तभोगियों की मातृभूमि छोड़ने की वेदना को अनावृत्त कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करनी थी. 

अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय समाज के बुजुर्गों दादा घनश्यामदास कुकरेजा, अधि. डी. पी. लालवानी, सच्चानंद हीरानी, इंदर आसूदानी, नानी चंद्रा कटारिया व शिक्षिका माता अरुणा टहिलियानी एवं पिता गिरिश टहिलियानी को दिया है.
सम्मान 3102133775542035929
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list