अनसूया माता मंदिर का प्रसाद प्रवेश कार्यक्रम
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_352.html
अनसूया माता मंदिर का प्रसाद प्रवेश कार्यक्रम
नागपुर। हिंगना माँ लक्ष्मी स्वरूप अनसूया के आशीर्वाद और कृपा से, माँ के मंदिर का नुतनीकरण और प्रसाद प्रवेश पूजा का कार्यक्रम शुक्रवार दि 20 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे वेदाचार्य पं पदीपक पाठक और उनके सहयोगियों द्वारा किया जाएगा. दोपहर 12 से 1 बजे तक महापूजा 1:45 बजे अभिषेक व होमहवन 2 बजे छप्पन भोग और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग, पूर्व विधायक दिनानाथ पडोले,प्रकाश गजभिये, गिरीश वराडपांडे, प्रभाकर देशमुख, संजय चोपड़े प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे. आयोजन दिलीप व सुषमा पनकुले परिवार ने आयोजित किया है. आयोजकों संग्राम और सुदर्शन पनकुले ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम को अपनी सेवाएं प्रदान करें.
