कोरोना वॉरियर महेंद्र शेठ हुए सन्मानित
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_396.html
कोरोना वॉरियर महेंद्र शेठ हुए सन्मानित
प्रज्ञा चक्षु श्री संत गुलाबराव महाराज संस्था ने किया सम्मान
नागपुर। कोरोना काल में अनेक सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका के लिए कोरोना वॉरियर महेंद्र शेठ (विदर्भ रत्न फाउंडर) को प्रज्ञा चक्षु श्री संत गुलाबराव महाराज संस्था द्वारा अध्यक्ष कृष्णकांत मोहोड़, उपाध्यक्ष कृष्ण्कांत सिंगने व सचिव प्रदीप अहिरे ने प्रमाण पत्र व पुष्प गुच्छ देकर सन्मानित किया. ज्ञातव्य है की कोरोना वॉरियर महेंद्र शेठ द्वारा फ़ूड पैकेट वितरण, बाहर गांव के ५० छात्रों के निवास भोजन की ४५ दिनों तक व्यवस्था, अनेक होस्पिटलो में १३०० पीपीई किट का निःशुल्क वितरण, पलायन कर रहे पैदल श्रमिकों को जूते चप्पल व कपड़ो का वितरण आदि कार्य मार्च, अप्रेल, मई व जून में किये गए थे.
