जायसवाल युवा समिति आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_416.html?m=0
जायसवाल युवा समिति आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन
नागपुर। जायसवाल युवा समिति द्वारा जायसवाल सभा, नागपुर के तहत रविवार २२ नवंबर को ऑनलाइन युवक - युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रातः ११ से शाम ५ बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रविवार प्रातः ११ बजे ऑनलाइन युवक - युवती परिचय सम्मेलन का उद्घाटन डॉ. संजय कमलनारायण जायसवाल के हाथों होगा।
दीप प्रज्वलन, गणेश पूजन होगा। प्रमुखता से जायसवाल सभा नागपुर के अध्यक्ष राजीव जायसवाल, जायसवाल महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती संगीता राजकुमार जायसवाल, जायसवाल शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील बिहारीलाल जायसवाल, जायसवाल महिला समिति की संस्थापक श्रीमती हेमलता श्रीकिशन जायसवाल उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम को सभी समाजबंधु फेसबुक पर लाइव देख पाएंगे। सारे प्रत्याशी जूम मिटिंग एप द्वारा संपर्क में रहेंगे। सभी समाज बंधुओं से इस आयोजन का लाभ उठाने की अपील की गई है।
