पदवीधर चुनाव का महापौर ने भरा नामांकन
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_476.html
पदवीधर चुनाव का महापौर ने भरा नामांकन
नागपुर। पदवीधर चुनावो में महापौर संदीप जोशी ने विभागीय कार्यालय में अपना नामांकन फार्म जमा किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, चुनाव प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, शहर अध्यक्ष विधायक प्रवीण दटके, पूर्व विधायक अनिल सोले, सुलेखा कुंभारे उपस्थित थी।
नामांकन से पहले संविधान चौक स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को फूलमाला अर्पित की। उत्साह भरे कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद संदीप जोशी कोविड के चलते प्रशासन द्वारा केवल चार व्यक्तियों को विभागीय आयुक्त कार्यालय आने की इजाजत देने चार पदाधिकारियों के साथ फार्म भरने विभागीय कार्यालय पहुंचे।
संविधान चौक पर गडचिरोली के सांसद अशोक नेते, डॉ. विकास महात्में, ना. गो. गाणार, विधायक गिरीश व्यास, कृष्णा खोपडे, विकास कुंभारे, मोहन मते, डॉ उपेन्द्र कोठेकर, कल्पना पांडे, संजय भेड़े, डॉ. मलिंद माने, शिवाणी दाणी वखरे, धर्मपाल मेश्राम, अर्चना डेहनकर, अशोक मेंढे, महामंत्री संजय बंगाले, राम अंबुलकर, संगठन मंत्री सुनील मित्रा, उपमहापौर मनीषा कोठे, जयप्रकाश गुप्ता, सुभाष पारधी, भोजराज कुंबे, छोटा फारुख, दयाशंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनोद कन्हेरे, संजय अवचट, संजय चौधरी, किशोर वानखेड़े, किशोर पलांदुरकर, देवेन दस्तूरे, जीतू ठाकुर उपस्थित थे।
