Loading...

चलती मेट्रो में हुआ कविता तथा संगीत कार्यक्रम


चलती मेट्रो में हुआ कविता तथा संगीत कार्यक्रम


नागपुर। शहर के 25 प्रसिद्ध कवियों ने एक साथ नागपुर मेट्रो की यात्रा की और दौड़ती हुई मेट्रो में स्व रचित कविताओं को प्रस्तुत करने का अभिनव प्रयोग पहली बार नागपुर में किया गया। मेट्रो की ऑरेंज लाइन सीताबर्डी इंटरचेंज से खापरी तक और खापरी से एयरपोर्ट स्टेशन तक और फिर वापस सीताबर्डी तक की इनकी यात्रा थी। 


खापरी मेट्रो स्टेशन तक के सफर में यह कविता तथा संगीत कार्यक्रम एक अलग अनुभव था, सभी साहित्यकारों ने खापरी मेट्रो स्टेशन को देखा और वहां उनके सवालों और शंकाओं का समाधान किया गया, इस स्टेशन से, साहित्यकार फिर से मेट्रो द्वारा हवाई अड्डे के मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे, स्टेशन के निरीक्षण के बाद, यह साहित्यकारों का प्रतिनिधि मंडल भूतल पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'विरांगुला केंद्र' पर पहुँची, वहां पहुंचकर मंत्रमुग्ध होकर 'बापू कुटी' को देखने के बाद, लेखकों ने इस क्षेत्र में स्थापित पुस्तकालय में पुस्तकें देखीं, कई साहित्यकारों को किताब पढ़ने में मज़ा आया। 


कुछ देर बाद माझी मेट्रो ने कविता संगीत समारोह के समापन किया और इसके बाद सीताबर्डी इंटरचेंज स्टेशन की वापसी यात्रा पर प्रस्थान किया। इनमें से  कुछ कलाकारों ने नाटक और मिमिक्री प्रदर्शन करके कवियों और श्रोताओं का मनोरंजन किया। इस बीच सभी साहित्यकारों ने खापरी मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन का दौरा किया। 


जब महा मेट्रो कवी संगीत कार्यक्रम खत्म हुआ तो सभी साहित्यकार बहुत खुश दिखे और यह प्रतिक्रिया दी की शहर में बहुत कम समय में शुरू हुई इस मेट्रो को देखकर ऐसा लगता है कि आप विदेश में हैं। कुछ कवियों ने नागरिकों से आवाहन किया कि उन्हें बिना हिचकिचाहट के नागपुर मेट्रो में यात्रा करनी चाहिए क्योंकि नागपुर मेट्रो स्वच्छता और सुरक्षा के मामले में बहुत सावधानी बरत रही है। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की। 


मेट्रो में आयोजित किए गए कवी महफ़िल में प्रमुख रूप से माधुरी अशीरगडे, मनीषा अतुल, डॉ. अरुंधती वैद्य, डॉ. सुरुची डबीर, डॉ. लीना निकम, विजया बाह्मणकर, अभिषेख बेल्लरवार, विलास वानखेडे सहित अन्य साहित्यकारों ने उपस्थित होकर कविताओं को प्रस्तुत किया।
काव्य 1202609703939185765
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list