नागपुर से अयोध्या, काशी व गया की चलाएं ट्रेन
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_481.html
मध्य रेलवे के अतिरिक्त मंडल प्रबंधक से उत्तर भारतीय सभा ने की मांग
नागपुर। मध्य रेलवे के अतिरिक्त मंडल प्रबंधक अनूप कुमार सतपथी को नागपुर उत्तर भारतीय सभा द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत अग्निहोत्री व जिला अध्यक्ष रामप्रताप शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों का शिष्टमंडल नागपुर से अयोध्या, काशी व गया के लिए नई ट्रेन व दक्षिण से आकर उत्तर प्रदेश बिहार को जाने वाली ट्रेनों को गोंदिया जबलपुर चलाने की मांग की गई।
नागपुर जिला में लगभग 13 - 14 लाख उत्तर भारतीय निवास करते है जो अपने आजीविका के लिए उत्तर भारत के भिन्न - भिन्न स्थानों आजीविका की तलाश में नागपुर आए है। अयोध्या, प्रयागराज, काशी व गया यह धार्मिक अनुष्ठान की नगरी होने के कारण उत्तर भारतीयों के अलावा अन्य यात्रियों की संख्या भी अत्याधिक होती है।
नागपुर से उत्तर भारत जानेवाली ट्रेनों की संख्या बहुत कम है और जो ट्रेनें है उनमें कोटा ना के बराबर है। अनुरोध है कि हमारी निम्नलिखित मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने की कृपा करें। दक्षिण भारत से आकर उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाली ट्रेनों को वाया - गोदिया जबलपुर चलाया जाए जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
नागपुर से अयोध्या के लिए नई ट्रेन चलायी जाए। नागपुर से काशी व गया तक एक नई ट्रेन चलायी जाए। गोंदिया बरौनी को नागपुर से बरौनी ट्रेन चलायी जाए। अमरावती से जबलपुर ट्रेन को प्रयागराज तक बढ़ा दिया जाए। नागपुर से उत्तर भारत जाने वाली सभी ट्रेनों में यात्री कोटा बढ़ाया जाए।
इस अवसर पर रामलखन तिवारी, इंद्रसेन सिंह, टी. पी. तिवारी, एम. एम. शर्मा, जयप्रकाश पांडे, प्रविण सिंह, नरेंद्र पांडे, अम्बरीश दुबे, मनोज सोनी आदि उपस्थित थे।